धीरेंद्र शास्त्री को जान से मरने की धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा था मेल
(India) धीरेंद्र शास्त्री जो की बागेश्वर धाम वाले बाबा के नाम से मशहूर है। जिन्हें 19 अक्टूबर को जान से मरने की धमकी भरा मेल मिला था। पहले ईमेल पर कोई जवाब नहीं मिलने पर आरोपी ने 22 अक्टूबर को दूसरा ईमेल भेजा। इससे पहले ही 20 अक्टूबर को पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली थी। आपको बता दे की धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को MP पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से मेल भेजकर 10 लाख रुपए की मांग की थी। जिसके लिए धीरेंद्र शास्त्री को एक दिन का समय दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है। जिसे पटना से गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दे की इससे पहले जनवरी में भी धीरेन्द्र शास्त्री जान से मारने की धमकी मिली थी। अमर सिंह नाम के व्यक्ति ने उनके चचेरे भाई को फोन कर कहा था कि शास्त्री की तेरहवीं की तैयारी कर लो।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।