राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को जानने के लिए अभी और वक्त लग सकता है, विधायक दल की बैठक टली
(India) राजस्थान सीएम फेस को लेकर चल रही खींचतान के बीच रोज- रोज नए ख़ुलासे सामने आ रहे है। वहीं आज सोमवार को होने वाले विधायक दल की बैठक टल गयी है। अब यह बैठक मंगलवार को हो सकती है। राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन होगा यह जानने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। आपको बता दे की तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद से भाजपा सीएम को लेकर फैसला नहीं कर पाई है। वहीं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को राज्य की कमान सौंपी गयी है। लेकिन राजस्थान और मध्यप्रदेश में अभी तक सीएम तय नहीं हो पाया है। लेकिन मध्यप्रदेश में आज विधायक दल के मीटिंग के बाद फैसला लिया जा सकता है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।