राजस्थान के नए मुख्यमंत्री चेहरे पर कल आ सकता है,भाजपा हाई कमान का फैसला
(India) राजस्थान में सीएम के नाम के लिए हो रहा इंतजार कल खत्म हो सकता है|कल बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी|इसके लिए पार्टी के तीनों पर्यवेक्षक कल जयपुर आएंगे |बैठक के बाद सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है |राजस्थान में सीएम पद की रेस में आधा दर्जन से ज्यादा चेहरे शामिल हैं| विधायक दल की बैठक की तिथि तय होने के बाद बीजेपी में अब हलचल और तेज हो गई है| पार्टी पदाधिकारी विधायक दल की बैठक की तैयारियों में जुट गए है
बीजेपी नेता राजेन्द्र राठौड़ ने बीजेपी फेस को लेकर कहा कि ये चुनाव हमने नरेन्द्र मोदी जी के चेहरे पर लड़ा है और सीएम कौन होगा इसका फैसला भी केन्द्रीय नेतृत्व करेगा और हमें उन पर ये छोड़ देना चाहिए | वहीं वसुन्धरा राजे पर तंज कसते हुए कहा कि यदि कोई विधायकों को अपने घर बुला कर समर्थन मांग रहा है तो ये गलत है |
राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही हलचल कल 12 दिसंबर को समाप्त सकती है | भारतीय जनता पार्टी ने सभी विधायकों को कल करीब 10 बजे संथिकंग बुलाया गया है | भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह सुबह पहुंचेंगे, जबकि सरोज पांडे और विनोद तावड़े आज रात तक जयपुर पहुंचेंगे |भाजपा के पर्यवेक्षक महोदय सभी विधायकों से वन-टू-वन चर्चा कर सकते हैं|

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।