(India)
राजस्थान में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर शपथ लेंगे। इसके साथ ही राजस्थान को आज राज्य का 14वां सीएम मिल जाएगा। आपको बता दे राज्यपाल कलराज मिश्र तीनों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाएंगे। भजनलाल शर्मा राज्य के पहले मुख्यमंत्री है, जो अपने जन्मदिन पर शपथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। वहीं भजनलाल शर्मा शपथ ग्रहण से पहले अपने अस्थायी ठिकाने चंबल पावर हाउस के गेस्ट हाउस में बर्थ डे सेलिब्रेट किया, साथ ही मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन भी किए।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।