उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मुद्दा
(India) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की विपक्ष के नेताओं द्वारा की गई मिमिक्री के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है | इसी क्रम में उत्तराखंड बीजेपी किसान मोर्चा के द्वारा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर टीएमसी सांसद कल्याण समेत विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा |इस मौके पर बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह पुंडीर ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर संवैधानिक पद की गरिमा तार तार करने के साथ ही किसानों और समाज की निन्दा करने का आरोप लगाया | संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करने वाले टीएमसी के लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने सफाई दी है | कल्याण बनर्जी ने कहा है कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था | उन्होंने मिमिक्री को एक कला बताया |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।