(India)
जम्मू कश्मीर में एकबार फिर से घुसपैठ की खबरें सामने आ रही है। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया कि शुक्रवार की रात को निगरानी के दौरान कैमरे में चार आतंकियों को देखा गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक आतंकी मारा गया जिसे आतंकियों द्वारा उसके शव को इंटरनेशनल बॉर्डर के पार ले जाते देखा गया। आपको बता दे की सर्द महीनों में आतंकी घुसपैठ की खबरें सबसे ज्यादा सामने आती है। क्योंकि जम्मू कश्मीर में इन दिनों तापमान -20°C से भी निचे चला जाता है, इसी ठण्ड और सर्दी का फायदा उठाकर आतंकी भारत में घुसपैठ की कोशिश करते है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।