मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में ग्रैंड इवेंट की तैयारियां करने का दिया निर्देश
(Faizabad, Faizabad) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 दिसंबर को अयोध्या में ग्रैंड रिहर्सल की तैयारियां करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 30 दिसंबर को अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, भव्य रेलवेस्टेशन सहित हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने गुरुवार को ही अयोध्या का दौरा किया था। उन्होंने प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के दौरान अयोध्या को ठीक वैसे ही सजाया जाए, जैसे 22 जनवरी के लिए तैयारी है। रामोत्सव-2024 की तैयारी में जुटी योगी सरकार इस एक माह में न सिर्फ अयोध्या को बल्कि पूरे प्रदेश को राममय बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।