(India)
मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार आने के बाद प्रदेश का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बनाया गया। वहीं आज मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं। आपको बता दे की मुख्यमंत्री मोहन यादव सुबह करीब सवा 9 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल को उन विधायकों के नाम सौंपे हैं, जो मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े 3 बजे से राजभवन में होगा। मंत्रिमंडल में कितने और कौन-कौन से विधायक शामिल होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मोहन यादव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और सीनियर नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रिमंडल प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगा।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।