अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण पर
(Faizabad, Faizabad) सरयूनदी के तट पर बसा हुआ अयोध्या को भगवान श्री राम का जन्म स्थान माना गया है। यहां पर बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण पर है। कुछ ही दिनों में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है। जिसमें दूर-दूर से लोग मौजूद होंगे। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इस दिन यहां पर 4000 से भी ज्यादा साधू इकट्ठा होने वाले हैं। राम मंदिर का काम तेजी से पूरा हो रहा है। क्योंकि 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित हो रह है। इस आयोजन के लिए अयोध्या की सड़कों को भी सुंदर नक्काशी से सजाया जा रहा है। जब से राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से अयोध्या एक पर्यटन स्थल बन चुका है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।