पीएम नरेंद्र मोदी ने वीबीएसवाई के लाभार्थियों से किया संवाद
(India) पीएम मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वीसी के जरिए जुड़े थे। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी को लेकर लाभार्थियों ने खुशी जताई। मध्य प्रदेश के देवास से रूमीना खान ने कहा 1 लाख 3 हजार लखपति दीदी समूह से जुड़ी है। राजस्थान में जगह जगह पर कार्यक्रम को सुना गया। इसी कड़ी में जयपुर के घाटगेट फायर स्टेशन पर भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, महापौर मुनेश गुर्जर सहित आमजन मौजूद रहे। पीएम मोदी के लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी सुना। वे मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम में जुड़े। इस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद रहे।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।