मध्यप्रदेश के गुना में बस और डंपर में हुई टक्कर 16 लोग झुलसे 12 लोगों के जिंदा जलने से हुई मौत
(India) मध्यप्रदेश के गुना से एक बहूत ही दुखद खबर सामने आई है। जहाँ बुधवार देर शाम रात को डंपर और यात्री बस में टक्कर हो गयी,जिससे यात्री बस में आग लग गई। आग लगने से 12 लोग जिंदा जल गए। वहीं, डंपर के ड्राइवर की मौके पर ही भी मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कुल 13 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसके साथ ही करीब 16 लोग झुलस गए है, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। आपको बता दे की यह हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। बस गुना से आरोन की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक डंपर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई। करीब दो-ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया जा सका। गुना SP विजय कुमार खत्री ने बताया कि बस में करीब 30 लोग सवार थे।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।