विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नये साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने किया अलर्ट जारी
(India) विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में नये साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है|जिस क्रम में वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है| साथ ही साथ कॉर्बेट पार्क की दक्षिणी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाते हुए लगातार ई सर्विलांस सिस्टम से भी नज़र रखी जा रही है| इसके साथ ही वनकर्मियों द्वारा सयुक्त रूप से गस्त भी बड़ा दी गयी है| नये साल के जश्न को लेकर कॉर्बेट प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है| इसके साथ ही वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कॉर्बेट पार्क और कॉर्बेट पार्क से लगते वन क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है| वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के चलते वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है| बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व में नये साल के जश्न के दौरान शिकारियों और कई कुख्यात गिरोहों के अतिसंवेदनशील दक्षिणी क्षेत्र व अन्य क्षेत्र से घुसने की आशंका ज्यादा रहती है| ऐसे में कॉर्बेट प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है|
एक नजर विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क पर : यह उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले के रामनगर नगर के पास स्थित है और इसका नाम जिम कॉर्बेट के नाम पर रखा गया था जिन्होंने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। बाघ परियोजना पहल के तहत आने वाला यह पहला पार्क था।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।