(Faizabad, Faizabad)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या की धरती से देशवासियों से दो बेहद खास अपील की। पहली अपील में उन्होंने देश के नागरिकों से 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आनेका आह्वान किया। वहीं, दूसरी अपील में उन्होंने सभी देशवासियों से इस दिन अपने घरों में दीपक जलाने का अनुरोध किया। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने 22 जनवरी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शनिवार को अयोध्या का दौरा किया और एक रैली को संबोधित किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माणाधीन है, जिसका प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा जिसमें नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।