(India)
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के IIT-BHU में पढ़ रही बीटेक की छात्रा से 1 नवम्बर को गैंगरेप का मामला सामने आया था। करीब 60 बाद 30 दिसम्बर को देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपी को बाइक के साथ पकड़ लिया। आपको बता दे की आरोपियों ने 1 नवंबर की आधी रात करीब 1.30 बजे IIT-BHU में दोस्त के साथ जा रही छात्रा से गैंगरेप किया था। इतना ही नहीं, गन पॉइंट पर छात्रा के कपड़े भी उतरवाकर वीडियो भी बनाए थे। इसके बाद कई दिनों तक कैंपस में भारी विरोध-प्रदर्शन चलता रहा। लेकिन अब तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके है, आरोपियों की पहचान बृज एन्क्लेव कॉलोनी सुंदरपुर के कुणाल पांडेय, जिवधीपुर बजरडीहा के आनंद उर्फ अभिषेक चौहान और बजरडीहा के सक्षम पटेल के रूप में हुई है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।