झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को सीएम पद सौंपने की तैयारी में
(India) झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को सीएम पद सौंपने की तैयारी में|सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले और अवैध खनन के आरोप में फंसते नजर आ रहे हैं |ED के 7 नोटिस के बाद सरकार बचाने की कोशिश,कल बुलाई गई विधायक दल की बैठक| झारखंड में अचानक मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा होने लगी हैं| दरअसल, बीजेपी ने दावा किया है कि सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना को झारखंड का नया सीएम बनाने की तैयारी कर रहे हैं| झारखंड में चल रहे घटनाक्रम पर है, एक तरफ जांच एजेंसियां झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके करीबियों पर शिकंजा कसती जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर तैयारी में जुट गया है | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा कि झारखंड सरकार पर फिर मंडराने लगे संकट के बादल छाए रहे है | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना पर एक नजर :उन्होंने 7 फरवरी 2006 को हेमंत सोरेन से अरेंज मैरिज की थी। कल्पना सोरेन भले ही राज्य के बड़े राजनीतिक परिवार से जुड़ी हों, लेकिन उनकी रुचि और कार्यक्षेत्र अलग है। एक सफल बिजनेसवुमन होने के साथ-साथ वह एक प्ले स्कूल भी चलाती हैं। उनके पारिवारिक जीवन की बात करें तो उनके दो बच्चे हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।