45 लोगों से भरी बस की ट्रक से हुई टक्कर, 12 लोग मरे करीब 25 घायल
(India) असम के गोलाघाट में एक बस और ट्रक में हुई ज़ोरदार टक्कर , आपको बता दे की उल्टी दिशा से आ रहा कोयले से भरा ट्रक बस से टकरा गया, इस हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई, और 25 लोगों को घायल होने की खबर है, SP ने बताया की एक्सीडेंट सुबह करीब 5 बजे बालीजन क्षेत्र में हुआ था, सूत्रों के मुताबिक़ बताया जा रहा हैं कि बस में 45 लोग सवार थे, जो सुबह के समय अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। हादसे के दौरान रेस्क्यू टीम ने गंभीर हालत में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।