अयोध्या में 18 जनवरी को भगवान श्री राम जी के प्रवेश तथा 108 कलशों से अभिषेक
(Faizabad, Faizabad) अयोध्या राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की तैयारियों की कमान काशी के विद्वान आचार्यों ने संभाल ली है। बीती शाम अयोध्या पहुंचे इन विद्वानों ने बुधवार की सुबह कारसेवकपुरम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपत राय के साथ भेंट कर आवश्यक चर्चा की। इसके उपरांत तीर्थ क्षेत्र महासचिव ने सभी आचार्यों को रामकोट स्थित आवासीय कार्यालय में भिजवाया। इसके पूर्व आचार्यों ने रामलला का भी दर्शन पूजन किया। इस मौके पर प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के प्रतिष्ठाचार्य पं. लक्ष्मीकांत दीक्षित के सुपुत्र अरुण दीक्षित ने बताया कि रामलला के नवीन विग्रह का परिभ्रमण 18 जनवरी को सायं होगा। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य यजमान की भूमिका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की होगी लेकिन उनके साथ सम्पूर्ण अनुष्ठान की पूर्णता के लिए यजमान के रूप में सलिल सिंघल भी सपत्नीक शामिल होंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।