(India)
मकर संक्रांति के बाद राम मंदिर परिसर एसपीजी के सुरक्षा घेरे में रहेगा राम मंदिर | 22 जनवरी को अभिषेक से पहले 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। ऐसे में 15 जनवरी से एक सप्ताह के लिए मंदिर निर्माण कार्य बंद हो जाएगा। निर्माण कार्य में लगे चार हजार से अधिक कारीगरों को इस संबंध में सूचना भी दे दी गई है। अयोध्या राम मंदिर में नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के साथ ही प्रमुख एजेंसियां रूपरेखा तय कर रही हैं। मकर संक्रांति के बाद से ही राम मंदिर परिसर एसपीजी के सुरक्षा घेरे में आ जाएगा। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। ऐसे में 15 जनवरी से मंदिर निर्माण कार्य एक हफ्ते के लिए बंद हो जाएगा। राममंदिर निर्माण में लगे चार हजार से अधिक कारीगरों को इस बारे में संकेत भी दे दिए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जिला प्रशासन व श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की लगातार बैठकें चल रही हैं। मंदिर परिसर में तैयारियों के लिए भी जगह आदि की नापजोख कर सर्वे किया जा चुका है। सात हजार वीवीआईपी के बैठने की जगह बनाने के साथ ही मंच आदि के लिए जगह बनाई जानी है। इसके लिए निर्माण रोकना पड़ेगा।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।