Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के कारण राम मंदिर का निर्माण कार्य 15 जनवरी से बंद
(Faizabad, Faizabad) अयोध्या राम मंदिर में नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के साथ ही प्रमुख एजेंसियां तैयारियों की रूप रेखा तय कर रही हैं। मकर संक्रांति के बाद से ही राम मंदिर परिसर एसपीजी के सुरक्षा घेरे में आ जाएगा। इसके साथ ही 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान भी शुरू हो जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था, अनुष्ठान के साथ ही 22 जनवरी के लिए परिसर के सुंदरी करण के चलते 15 जनवरी से मंदिर निर्माण कार्य एक हफ्ते के लिए बंद हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण में लगे चार हजार से अधिक कारीगरों को संकेत भी दे दिए गए हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।