महिलाओं और युवाओं में भगवान श्रीराम के टैटू गुदवाने का क्रेज बढ़ता जा रहा
(Faizabad, Faizabad) अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ रहा है और माहौल राममय हो रहा है। युवा उनके टैटू बनवा रहे हैं। प्रभु श्रीराम के टैटू बनवाने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। युवाओं में अयोध्या समारोह को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। आगरा में युवा और महिलाएं भगवान श्रीराम का टैटू बनवा रहे हैं। राम नाम लिखवा रहे हैं। इसमें भगवा पताका की भी डिमांड बढ़ी है। टैटू कलाकार पहले भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं के हाथों पर ‘श्रीराम’ लिख चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह तक यह संख्या बढ़ जाएगी। दो महीने से राम भक्त टैटू बनवाने के लिए आ रहे हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।