(India)
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की मशहूर गायिका गीता रबारी के गाने 'श्री राम घर आए' को ट्वीट किया है। पीएम मोदी ने लिखा है कि अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। देशभर के मेरे परिवारजनों को उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है। उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भावविभोर करने वाला है। यह दूसरा मौका है जब गुजरात की गायिका रबारी के गीत की प्रशंसा पीएम मोदी ने की है। इससे पहले जी 20 समिट में भी गीता रबारी ने अपनी प्रस्तुति दी थी।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।