(Faizabad, Faizabad)
कानपुर में अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति और हनुमत शक्ति जागृति मिशन की संयुक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 21 जनवरी को रेलवे ग्राउंड परेड साकेत नगर से पनकी हनुमान मंदिर तक भव्य सनातन गौरव यात्रा निकाली जाएगी। अप्रैल माह में सवा करोड़ हनुमान चालीसा का पाठ होगा। श्री रामनवमी महोत्सव सीमित, शिवाला ने 22 जनवरी को संकल्प राम रथ यात्रा निकालने पर अंतिम मुहर लगाई गई। श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर जनरलगंज के पदाधिकारी संदीप जैन ने बताया कि 22 जनवरी को जैन धर्म के सभी 16 मंदिरों में दीपोत्सव होगा। इसमें 108-108 दीप जलाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।