उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन स्कूल, कॉलेज तथा शराब की बिक्री बंद
(Faizabad, Faizabad) उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के मौके पर यह फैसला लिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आदेश दिया कि सभी शिक्षण संस्थान इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करें। उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को ड्राई डे भी रहेगा यानी प्रदेश के किसी भी जिले में शराब की बिक्री नहीं होगी। इस संबंध में पहले ही आदेश जारी कर दिया गया था, लेकिन एक बार फिर से इसे दोहराया गया है। बता दें कि यूपी के अलावा छत्तीसगढ़ सरकार ने भी जनवरी को ड्राई डे घोषित किया है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।