(India)
भारत देश में रोड की तर्ज पर अब रेल रिंग नेटवर्क बिछाने की दिशा में काम प्रारम्भ हो गया है, इसकी शुरुआत राजस्थान की राजधानी जयपुर से होगी । इसके तहत रिंग रोड की तरह ही रेलवे ट्रैक की रिंग बनाई जाएगी, परन्तु ये ट्रेनें शहर के अंदर प्रवेश न करके चारों दिशाओं में स्थित अलग-अलग उपनगरीय स्टेशनों को आपस में जोड़ेंगी, रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को जयपुर आए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुड्स लोडिंग बढ़ाने, यात्रियों को रोड ट्रैफिक से बचाने व सुविधा देने के लिए रिंग रेलवे ट्रैक बिछाने की दिशा में काम करने का प्रस्ताव रखा है, विदेशों की तर्ज पर देश में पहली बार जयपुर में इस तरह का रेल नेटवर्क विकसित होगा।सांगानेर में रंगाई छपाई व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलमंत्री ने पार्सल बुकिंग सर्विस शुरू करने के लिए फिजिबिलिटी सर्वे करने को कहा है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।