(India)
महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी। उन्होंने आज आज यानी रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी दी। आपको बता दे की इससे पहले शनिवार को मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़कर शिवसेना के शिंदे गुट में शामिल होने की खबर आई थी। वहीं देवड़ा ने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा- आज मेरे राजनीतिक सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय खत्म हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया। मैं पार्टी के सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं। आपको बता दे की मिलिंद देवड़ा सभी अटकलों के बीच एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।