ड्रैगन को फिर सताने लगा कोरोना का डर, जनवरी के अंत तक सतर्क रहने की है जरूरत
(India) नए साल में ड्रैगन को एक बार फिर से खतरा लगने लगा है। आपको बाते दे की चीन में कोरोना के सब वैरिएंट JN.1 काफी तेजी से बढ़ रहे है। जिसको लेकर चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड-19 के मामले बढ़ने की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अगर बात करे भारत की तो देश में कोरोना के नए वैरिएंट के केस में कमी कमी आई है। लेकिन चीन की चेतावनी के बाद जनवरी के अंत तक सतर्क रहने की जरूरत है। चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन का कहना है की कोरोना के JN.1 वैरिएंट के मामले कम हैं। लेकिन अलर्ट रहने की जरूरत है क्योंकि देश में JN.1 वैरिएंट का वायरस काफी बड़ी तादाद में मौजूद है। वहीं भारत या दुनिया के अन्य देशों में कोरोना के इस नए वैरिएंट से सांस लेने में तकलीफ और इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण ज्यादा देखने को मिल रहे हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।