(India)
जिस दिन का भारतवासियों को अधीरता से इंतजार था, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कुछ ही दिन बाकी रहे गए है | आज प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रक्रिया का को चौथा दिन है, 22 जनवरी को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 18 जनवरी को रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया, मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा, फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा। आज श्रीरामलला वैदिक मंत्रों के साथ औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास करेंगे। फिर आरणी मंथन से कुंडों में अग्नि प्रकट की जाएगी। आचार्य अरुण दीक्षित ने कहा कि अग्नि देव को प्रकट करने के लिए आरणी मंथन होगा। श्रीरामलला 20 जनवरी को वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।