(India)
अयोध्या में रामलला की अनुष्ठान प्रक्रिया कार्यक्रम का आज पांचवां दिन है। कल अनुष्ठान प्रक्रिया के दौरान रामलला की प्रतिमा की पूरी तस्वीर सामने आई, इसमें पहली बार रामलला का पूरा चेहरा दिखाया गया , जिसमें रामलला बेहद ही मनमोहक रूप में दिखाई दिए, आज शाम सात बजे से अस्थायी मंदिर में रामलला के दर्शन बंद कर दिये गए है, 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी , 23 जनवरी से नए राम मंदिर में रामजी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओ की अयोध्या में काफी भीड़ बढ़ गई है | आज वास्तु शांति के बाद रामलला सिंहासन पर विराजेंगे। सुबह उनका शर्कराधिवास, फलाधिवास और शाम को पुष्पाधिवास होगा।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।