(India)
जिस पल का भारतवासियों का अधीरता से इंतजार था आज वो दिन आ चुका है | आज अयोध्या में कुछ ही घंटो बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, राम जी के इस उत्सव में बड़े बड़े लिए सेलिब्रिटी, फिल्म स्टार और बिजनेसमैन अयोध्या पहुंच गए हैं। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, साउथ स्टार चिरंजीवी-रामचरण अयोध्या में हैं। बिजनेसमैन अनिल अंबानी भी प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पधारेगे | 11 बजे से प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। इससे पहले ही सभी मेहमान राम मंदिर परिसर में अपना अपना स्थान ग्रहण करेंगे, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए ट्रस्ट ने करीब 900 VIP को न्योता भेजा है। इनमें से अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी समेत करीब 60 VVIP हैं। सुपरस्टार रजनीकांत, गुरिंदर सिंह ढिल्लो बाबा जी, एक्टर पवन कल्याण, भारत फोर्ज ग्रुप के चेयरमैन बाबा कल्याणी, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल रविवार को पहले चार्टर प्लेन से लखनऊ आए। फिर यहां से सड़क के रास्ते अयोध्या पहुंचे। रामलला के 500 साल बाद अयोध्या लौटने पर लोगों में बहुत उत्साह है |
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।