जयपुर में राम मंदिर के उपलक्ष में होगा सबसे बड़ा सार्वजनिक ड्रोन शो
(India) अयोध्या के साथ ही आज पुरे विश्व में राम मंदिर का उत्सव मनाया जा रहा है | सभी को अयोध्या में राम जी के आने की काफी उल्लास और ख़ुशी है, आज जयपुर में भी प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया जा रहा है | आज के दिन पुरे जयपुर को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा | जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर राम मंदिर के जैसा 35 फीट ऊंचा भव्य राम मंदिर का स्वरूप बनाया गया है। बंगाल से आए 150 कारीगर ने इसका निर्माण किया है। मंदिर की यह झांकी लोगों के लिए 3 दिन तक रहेगी। आज के इस खास दिन पर शाम को अल्बर्ट हॉल परिसर में 300 ड्रोन से हवा में भगवान श्रीराम का स्वरूप बनाया जाएगा। सार्वजनिक स्थान पर इस प्रकार का आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसे 3 से 4 किमी तक की दूरी से लोग देख सकेंगे। कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को निमंत्रण दिया गया है। इस खुशनुमा मन्जर को लोग अपनी आखों से देखेगें , इसके साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने भी सिटी पैलेस में पूजा का कार्यंकर्म रखा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा न्यू सांगानेर रोड स्थित रामजानकी मंदिर के दर्शन किए।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।