(India)
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का विधान कार्यकर्म पूरा हो गया है। श्रीराम के प्रथम दर्शन हो गए हैं, इससे पहले मंदिर के गर्भगृह में पीएम मोदी पहुंचे और उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा की पूजा प्रारंभ की, सर्वप्रथम मोदी जी ने रामलला की आखों से पट्टी खोली और कमल का फूल लेकर पूजा शुरू की । रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं, उन्होंने हाथों में धनुष-बाण धारण किया हुआ है |रामलला का ये रूप दर्शन मन को मोहने वाला था, रामलला के दर्शन के लिए देश-विदेश से कई अतिथि अयोध्या पहुंचे हैं। इनमें संघ प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत शामिल हैं। काफी सारे सेलेब्रिटी अयोध्या में रामलला के दर्शन को आतुर हुए | पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर अयोध्या पहुंचे | आरती के समय सभी अतिथि ने घंटी बजाई साथ ही सेना के हेलिकॉप्टर से अयोध्या में पुष्प वर्षा की गई।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।