(India)
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है| टिकैट ने कहां है कि 16 फरवरी को किसान मजदूर व्यापारी और ट्रांसपोर्टर 16 फरवरी को एकजुट होकर भारत बंद को सफल बनाएं । सभी लोगों से यह अपील है कि वह 16 तारीख को अपने घरों में रहे जो गांव के किसान और मजदूर हैं वो भी शहर नहीं आएं और ना कहीं बाहर जाएं | 16 फरवरी को एग्रीकल्चर स्ट्राइक के रूप में संपूर्ण भारत बंद किया जाएगा | एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, राकेश टिकैत ने कहा कि - 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के साथ कई अन्य संगठन भी शामिल हुए हैं | 16 फरवरी को किसान खेतों में काम न करें। दुकानें भी बंद रखने का अनुरोध है | इसमें एमएसपी, नौकरी, अग्निवीर, पेंशन आदि मुद्दे उठाए जाएंगे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।