प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति आज जयपुर में करेंगे रोड शो
(India) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 2 दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आए हैं । इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंचे हैं | यहां वह सबसे पहले आमेर किला जाएंगे | वह भारतीय कारीगरों और छात्रों से बातचीत करेंगे । सीएम भजनलाल और विदेश मंत्री जयशंकर ने किया भव्य स्वागत | राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत के गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं। इसके लिए आज वह 2 दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आए | फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंतर-मंतर से सांगानेरी गेट तक रोड शो करेंगे | इसके बाद वह हवा महल भी जाएंगे। एएनआई रिपोर्ट के मुताबिक, जयपुर में ही दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी | भारत के रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं | फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रोड शो होने के कारण जयपुर को अच्छे तरह से सजाया गया है |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।