(India)
लालू की बेटी रोहिणी ने नीतीश कुमार पर कहा- आप आसमान से जमीन लाने की बात करते हैं, लेकिन अपने विधायक की शर्मनाक हरकत पर मुंह में दही जमा लेते हो | बंगाल के बाद बिहार में सियासी घमासान तेज, लालू की बेटी ने नीतीश पर साधा निशाना | रोहिणी आचर्या राजनीति मेंपरिवारवाद पर नीतीश कुमार के बयान के बाद से RJD और JDU के बीच तनाव बढ़ गया है | गुरुवार को लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए तीन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नीतीश पर कटाक्ष किया | हालांकि, सियासी विवाद बढ़ने पर रोहिणी ने अपने सभी पोस्ट को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिए। बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज सुबह सोशल मीडिया पर 3 पोस्ट किए | परन्तु , नीतीश कुमार के सख्त रवैये के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी ने कुछ ही घंटों में ये तीनों पोस्ट सोशल मीडिया से डिलीट कर दीं |
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।