(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एनसीसी की वार्षिक रैली को संबोधित करेंगे, कार्यक्रम में 24 देशों के 2200 से अधिक कैडेट हिस्सा लेंगे | एनसीसी पीएम रैली में देश के विभिन्न हिस्सों से जीवंत गांवों के 400 से अधिक सरपंच और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगी। कार्यक्रम मंं 'अमृत काल का एनसीसी' विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जो अमृत पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करेगा। इस साल गणतंत्र दिवस पर कुल 2,274 कैडेट दिल्ली में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर का हिस्सा हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा कि इस साल उपराष्ट्रपति ने एनसीसी आर-डे कैंप का उद्घाटन किया था | इसका समापन आज एनसीसी पीएम रैली के साथ होगा |
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।