(India)
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार की सियासत में जबरदस्त हलचल हैं | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं | सूत्रों के मुताबिक, जदयू की ओर से बिहार के महागठबंधन और 'इंडिया' गठबंधन से अलग होने की सारी तैयारी हो चुकी है। आज बिहार बीजेपी ने विधायक दल की मीटिंग बुलाई हैं | बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े पटना में रहेंगे। वह सारे विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। इस बीच बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन की संभावना के बारे में बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा हमारे स्तर पर ऐसी किसी बात पर चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा के लिए शनिवार को बैठक बुलाई गई है। लालू यादव भी आज अपने विधायकों के साथ मुलाकात करने वाले हैं | दोपहर एक बजे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर में सभी नेता इकट्ठा होंगे और आगे की रणनीति पर काम करेंगे। बिहार में कांग्रेस के 19 विधायक हैं। इनकी बैठक भी पूर्णिया में होगी. ऐसी खबर है कि विधायक टूटने के डर से बाड़ेबंदी की जा रही हैं | वहीं, नीतीश कुमार अपने 45 विधायकों के साथ रविवार को बैठक करने वाले हैं | विधायक दल की मीटिंग में बड़ा ऐलान हो सकता हैं |
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।