(India)
बिहार में एनडीए सरकार की आज पहली कैबिनेट बैठक है | जो सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे शुरू होगी | इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे | कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी | वही सूत्रों के मुताबिक मंत्रिमंडल का आज ही विस्तार हो सकता है | बता दे नीतीश कुमार ने रविवार शाम 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली | राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और महागठबंधन सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।