महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
(India) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को उनकी 76वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी बापू को राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं | एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी बातों को अक्सर शेयर करने वाले पेज 'मोदीआर्काइव' पर पीएम मोदी की पर्सनल डायरी के कुछ पन्ने महात्मा गांधी के उद्धरणों के साथ शेयर किए गए | पीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं पूज्य बापू को उनकी 76वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं |मैं देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीरों को सलाम करता हूं।'

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।