उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू,सीएम धामी ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन
(India) उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू,सीएम धामी ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन | बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौत्तम और महेंद्र भट्ट रहे मौजूद धामी ने लोकसभा कार्यालय का किया उद्घाटन | आगामी लोकसभा चुनाव होने में कुछ दिन बाकी है | सभी राजनीतिक दल, चुनावी दंगल को देखते हुए अपनी पार्टियों के प्रचार प्रसार के लिए जुट गए है | वही अब सत्ताधारी पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी आगामी 9 फरवरी से गांव चलो अभियान की शुरुआत करेगी | इस दौरान भाजपा नेता गांव-गांव पहुंचकर मोदी सरकार की उपलब्धियां की जानकारी आम जनमानस को देंगे | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून परेड ग्राउंड स्थित महानगर पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में उत्तराखंड लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।भाजपा लोकसभा चुनावी रणनीति के तहत बृहस्पतिवार को राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव कार्यालय शुरू किए है। महानगर कार्यालय से संचालित हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहे।पार्टी ने टिहरी लोकसभा का कार्यालय देहरादून महानगर, हरिद्वार लोकसभा कार्यालय हरिद्वार शहर, पौड़ी गढ़वाल का कार्यालय श्रीनगर, नैनीताल का ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा का कार्यालय अल्मोड़ा में बनाया है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।