दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर आज फिर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम नोटिस देने जाएगी
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर आज फिर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम नोटिस देने जाएगी। केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि भाजपा ने AAP के सात विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश की है, साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी है। इस संबंध में क्राइम ब्रांच टीम आरोपों के खिलाफ जांच में शामिल होने के लिए केजरीवाल के बयान लेना चाहती है। शुक्रवार को पुलिस की एक टीम केजरीवाल के घर गई थी। मगर दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि, केजरीवाल ने नोटिस लेने से मना कर दिया। क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस लेकर मंत्री आतिशी के घर पहुंची, लेकिन वहां भी किसी ने नोटिस को स्वीकार नहीं किया | इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम वहां से भी लौट आई।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।