(India)
उत्तराखंड विधानसभा सत्र आज से शुरू, UCC समेत अन्य विधेयक सदन के पटल पर पेश करेगी सरकार | देश की सरकार की ओर से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और अन्य बिल सदन पटल पर पेश किए जाएंगे | उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र 5 फरवरी से शुरू हो गया। जिसमे सभी विधानसभा के सभी सदस्य उत्साहित दिखे ।सत्र शुरू होने से पहले पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने यूसीसी को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करने का काम किया । यूसीसी को लेकर सत्ता पक्ष के विधायक समर्थन में तो विपक्ष के विधायक विरोध में उतरे हुए नजर आए। विपक्षी विधायक ने कहा की जब तक यूसीसी का मसौदा उन्हे मिल नही जाता तब तक कहना जल्द बाजी होगा। जबकि भाजपा विधायकों ने इसे राज्य और देश हित का विषय बताया और सीएम धामी को इस पर पहल करने के लिए धन्यवाद किया।वहीँ यूसीसी लागू करने को लेकर जो यह सत्र बुलाया गया है उसमे अब तक विपक्ष को यूसीसी का ड्राफ्ट नहीं सौंपा गया है जिसको लेकर विपक्षी नेता काफी नाराज़ नज़र आ रहे हैँ।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।