ज्ञानवापी मस्जिद में पूजा मामले पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनवाई करेगा
(India) ज्ञानवापी मस्जिद में हिंदुओं को पूजा की अनुमति दिए जाने के खिलाफ मुस्लिम पक्ष द्वारा दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा | मुस्लिम पक्ष ने पहले इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाईकोर्ट जाने को कहा था | वाराणसी कोर्ट ने अपने एक फैसले में ज्ञानवापी में हिंदुओं को पूजा-पाठ करने की अनुमति दी थी। ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में पूजा की अनुमति दिए जाने के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था | उनकी याचिका पर आज इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई होगी | मस्जिद की देखभाल करने वाले अंजुमन इंतजामिया ने इस मामले में याचिका दायर की है |

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।