(India)
चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट की NCP को नया नाम दे दिया है। पार्टी अब NCP शरदचंद्र पवार के नाम से जानी जाएगी। हालांकि पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। 7 फरवरी को शरद पवार गुट ने चुनाव आयोग को पार्टी के लिए तीन नाम भेजे थे। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (S), नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार। चुनाव चिह्न को लेकर शरद पवार गुट ने तीन सिंबल चुनाव आयोग को प्रस्तावित किए हैं। इससे पहले 6 फरवरी को चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र सरकार में शामिल अजित पवार गुट को असली NCP बताया था। 6 महीने तक चली 10 सुनवाई के बाद पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न घड़ी अजित गुट को दे दिया था।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।