(India)
पंजाब के किसानों का आज दिल्ली की तरफ कूच करने का तीसरा दिन है | फसलों के लिए MSP की गारंटी समेत बाकी मांगें पूरी कराने के लिए किसान हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। मजदूर मोर्चा के संयोजक सरवण सिंह पंधेर ने कहा- सरकार किसानों की मांगों को लेकर सक्रिय और चिंतित नहीं है, हरियाणा से लगती पंजाब की खनौरी और डबवाली बॉर्डर भी तीन दिन से बंद हैं। किसानो के आंदोलन को खत्म करवाने के लिए आज फिर 3 केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ में किसान नेताओं से मीटिंग करेंगे | ये दोनों पक्षों के बीच तीसरी मीटिंग रखी गई है | किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा- केंद्र को किसानों की आवाज सुननी पड़ेगी, सरकार किसानो की आवाज दबा नहीं सकती अन्यथा जो होगा ठीक नहीं होगा। हमारी आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ मीटिंग है और हम चाहते हैं कि PM मोदी उनसे बातचीत करें ताकि हम अपनी मांगों के समाधान तक पहुंच सके और मांगो को पूरी कराने की अपील कर सके | किसान आंदोलन के चलते आम आदमी पार्टी ने 18 और 22 फरवरी को होने वाली अपनी दो बड़ी रैलियां कैंसिल कर दीं।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।