दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने ये प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत पर अदालत में पेश होने से एक दिन पहले पेश किया। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में बार-बार पूछताछ के लिए समन जारी किए जाने बावजूद पेश नहीं होने पर अदालत से शिकायत की थी।इस प्रस्ताव पर शनिवार को विधानसभा में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायकों और विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में चर्चा की जाएगी क्योंकि गुरुवार को उप-राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कथित रूप से हस्तक्षेप करने के लिए आठ में से सात बीजेपी विधायकों को शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।