प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से हुआ कल्किधाम मंदिर का शिलान्यास
(India) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संभल के दौरे पर हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्किधाम मंदिर का शिलान्यास किया। इस शिलान्यास के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और कल्किधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम भी मौजूद रहे | संभल में कल्किधाम का निर्माण कांग्रेस से हाल ही में निष्कासित हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम करवा रहे हैं। प्रमोद कृष्णम ने पीएम के बारे में तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी गैरों को अपना बनाने का काम कर रहे है, PM मोदी सभी को बराबर समझते है, साथ ही दूसरे नेताओ को अभागे बताया, जो अपनों को भी गैर समझते है | पीएम मोदी ने कहा कि एक के बाद एक आध्यात्मिक अनुभव, सांस्कृतिक गौरव के पल हमारी पीढ़ी में इनका आना इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। रविवार को मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर कल्किधाम शिलान्यास का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा-संभल में श्री कल्किधाम देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। यहां दिव्य-भव्य मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।