प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू-कश्मीर के उधमपुर दौरा आज
(India) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा, रेलवे, विमानन और सड़क सहित 30,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए मंगलवार को जम्मू का दौरा करेंगे | प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि वे जम्मू कश्मीर में भर्ती हुए लगभग 1,500 नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी देंगे और ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू’ कार्यक्रम के तहत अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे | प्रधानमंत्री जम्मू कश्मीर में बनिहाल-खारी-सुम्बर-संगलदान और नव विद्युतीकृत बारामूला-श्रींगर-बनिहाल-संगलदान खंड के बीच नई रेल लाइन सहित दूसरे रेल परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे | प्रधानमंत्री घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान स्टेशन तथा बारामूला स्टेशन के बीच रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में नागरिक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और सार्वजनिक सुविधाओं के प्रावधान के लिए 3150 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।