(India)
प्रदेश में होने वाले ट्रांसफर की तारीख को 22 फरवरी तक बढ़ा दिया है | सूत्रों के मुताबिक़ इन दो दिनों में अब बड़े स्तर पर ट्रांसफर होने तय हैं। 20 फरवरी को तबादलों का आखिरी दिन होने के कारण देर शाम तक कई विभागों ने अपने यहां कर्मचारियों की सूची जारी कर दी थी। परतुं हेल्थ डिपार्टमेंट से जो डॉक्टरों की सूची जारी होनी थी वह देर रात तक नहीं आई। इसलिए आखिरी तारीख को बढ़ाकर अब 22 फरवरी कर दिया है | कल देर शाम को स्वायत्त शासन निदेशालय, मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से ड्रग ऑफिसर, आरटीओ, जलदाय विभाग, जयपुर पुलिस आयुक्तालय से कई सूचियां जारी करके अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए थे। इससे पहले 11 से 20 फरवरी तक मंत्रियों के निवास, दफ्तरों पर बड़ी संख्या कर्मचारियों, अधिकारियों और विधायकों का जमावड़ा रहा। सरकार लोकसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करना चाहती है और अभी कई डिपार्टमेंट इस पर काम होना बाकी है। ये भी बताया जा रहा है कि इन दो दिनों में बड़े स्तर पर आईएएस और आईपीएस के साथ आरएएस अधिकारियों के ट्रांसफर होने हैं। कुछ दिन पहले ही 39 जिलों के आईपीएस बदले थे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।