(India)
जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा | जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के अलावा राजधानी दिल्ली में 29 अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की गई है | किरू जलविद्युत परियोजना में भ्रष्टाचार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा एक्शन लिया गया है | बताया जा रहा है कि सत्यपाल मलिक जब जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तब पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक दावा किया था कि एक जलविद्युत परियोजना की दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। छापेमारी के बाद पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि मैं किसान का बेटा हूं, छापेमारी से नहीं डरूंगा।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।