(India)
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंची | जहां कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया | इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए अलका लांबा ने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उत्तराखंड का यह मेरा पहला दौरा है | जहां आज नारी न्याय सम्मेलन सहित संगठन को मजबूत करने और संगठन में बड़े बदलाव को लेकर विचार विमर्श किया | साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जो पांच बिंदु है उस पर बात की | इसके साथ ही बीजेपी सरकार में बढ़ रहे महिला अपराधों पर भी विचार विमर्श किया । महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा देहरादून पहुंचकर कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हुई | उससे पहले देहरादून पहुंचने पर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने अल्का लांबा का स्वागत किया | महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा की की उत्तराखंड आने का मकसद, संगठन की मजबूती है और सगठन में बड़े फेरबदल होने जा रहे है | उन्होंने कहा की सभी जिलों में नारी न्याय यात्रा की शुरुआत होगी | साथ ही भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की डबल इंजन की सरकार किसानों को न्याय दिलाने में असफल रही | बता दे की देर शाम को अलका लांबा दिल्ली के लिए रवाना होगी।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।